Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची-दामोदार उत्सव के लिए मंत्री सरयू ने की बैठक
Top Stories

रांची-दामोदार उत्सव के लिए मंत्री सरयू ने की बैठक

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 6, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सह दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय की अध्यक्षता में एक बैठक आज डोरंडा स्थित उनके आवास में हुई. इन बैठक में आगामी मई माह में आयोजित होनेवाले दामोदर महोत्सव तथा 29 मई से 5 जून तक आड्रे हाउस रांची के परिसर में आयोजित होनेवाले पर्यावरण मेला की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया तथा राज्य भर से जुटे पर्यावरण कार्यकर्ताओं के विचार तथा सुझाव लिये गये. बैठक में मंत्री ने बताया कि हाल ही में आज ही दिल्ली के तीन दिनों के प्रवास से लौटे हैं. वहां उन्होंने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री, भारी उद्योग मंत्री, खनन मंत्री समेत कई मंत्रियों से मुलकात की और दामोदर को औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त करने का दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रयासों से उन्हें अवगत कराया. श्री राय ने बताया कि बोकारो स्टील लि. द्वारा मई माह के पहले सप्ताह तक दामोदर नदी में गिराये जानेवाले दूसरे नाले कद भी बंद कर दिया जायेगा. इसके बाद दामोदर पूरी तरह प्रदूषण मुक्त हो जायेगा. उन्होंने पर्यावरण मेला की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी. बैठक में जानेमाने फिल्मकार मेघनाद तथा चर्चित पेंटर हरेन ठाकुर ने भी अपने अनुभव तथा सुझाव साझा किये.

बैठक में मनोज सिंह, डॉ एमके जमुआर, अंशुल शरण, आनंद कुमार, आशीष शीतल, प्रवीण सिंह, गोविंद मेवाड़, अरुण राय, सुरेंद्र सिन्हा, आनंद झा, राधेश्याम अग्रवाल, तपेश्वर केशरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

क्या है दामोदर महोत्सव

वर्ष 2006 में गंगा दशहरा के दिन दामोदर महोत्सव की शुरूआत दामोदर बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में हुई. सरयू राय के नेतृत्व में दामोदर बचाओ आंदोलन ने 2004 में इसी दिन देवनद दामोदर को प्रदूषणमुक्त करने के लिये देवनद के उद्गम स्थल चूल्हापानी से कोलकाता तक एक अध्ययन सह जनजागरण यात्रा अभियान आरंभ किया था. नदी के तटवर्ती क्षेत्र के जनसमूहों को अभियान से जोड़ने, उन्हें दामोदर की स्थिति से अवगत कराने, लोक-संस्कृति एवं दामोदर के संबंध में प्रचलित लोक-कथाओं की जानकारी करने तथा दामोदर के पौराणिक, धार्मिक एवं उपयोगी पहलुओं के माध्यम से जनजागरण करना और अभियान के पक्ष में जनसमर्थन जुटाना दामोदर महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है.

दो दर्जन स्थानों पर मनता है महोत्सव

विदित है कि गंगा दशहरा के पवित्र पर्व पर दामोदर के किनारे इसके उद्गम स्थल चुल्हापानी से झारखंड मे इसके अंतिम बिंदु पंचेत जलाशय तक करीब दो दर्जन स्थानों पर एक साथ दामोदर महोत्सव मनाया जाता है. लोग नदी किनारे एकत्र होकर दामोदर को प्रदूषणमुक्त करने का संकल्प लेते हैं, नद का पारंपरिक पूजन करते हैं. दामोदर के महत्व, इसकी पूर्व एवं वर्तमान स्थिति के संबंध में संगोष्ठी,  वार्ता,  सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैली,वृक्षारोपण आदि विविध कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं. यह सिलसिला विगत 12 वर्षों से निर्बाध चला आ रहा है. दामोदर जल की गुणवत्ता मे इस बीच काफी सुधार हुआ है और जनमानस के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृति उत्पन्न हुई है.  दामोदर को प्रदूषण मुक्त करने के अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है तो इसका बड़ा श्रेय दामोदर महोत्सव को है. इस वर्ष गंगा दशहरा 24 मई को है

औद्योगिक प्रदूषण से मिली मुक्ति

12 वर्ष पूर्व दामोदर बचाओ आंदोलन आरंभ होने के समय दुनिया की आधा दर्जन सर्वाधिक प्रदूषित नदियों मे शुमार होनेवाला देवनद दामोदर आज औद्योगिक प्रदूषण से करीब करीब मुक्त हो चुका है. इसके किनारे खड़े दो दर्जन से अधिक औद्योगिक समूहों एवं आर्थिक गतिविधियों ने अपना दूषित बहिस्राव सीधे नदी में गिराना बंद कर दिया है. इसका श्रेय भी दामोदर महोत्सव और समय समय पर आयोजित कार्यक्रमों, इससे जुड़े जनसमूहों और विशेषकर दामोदर महोत्सव और दामोदर बचाओ आंदोलन को जाता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.