
नई दिल्ली से…
**********
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा…


लौट रहा हूं झारखंड….लौट रहा हूँ अपने कर्मभूमि में अटलजी आपके सपनों के झारखण्ड को साकार करने के संकल्प के साथ
भारत रत्न, झारखण्ड के जनक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी अनंत में विलीन हो गए। अटल जी आप सूर्य की तरह अपना प्रकाश बिखेरते रहेंगे। आपके आदर्श और उनका व्यक्तित्व सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे। झारखण्ड की सवा 3 करोड़ जनता की ओर से आपको अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। अटल जी, आप सदा हमारे साथ रहेंगे। अनंतकाल तक हर भारतीय के हृदय में आप अटल रहेंगे। शत-शत नमन आपको।

