स्थिति विकराल होता देख जिला अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक और पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी की गाड़ी को भी घेर कर उसमें तोड़फोड़ की। इस घटना में जिलाधिकारी भी बाल-बाल बच गए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
दरअसल बीते 3 मार्च को राजनगर थाना क्षेत्र में एक कार सवार ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया था। जिसमें महिला रिंकू देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। रिंकू देवी गर्भवती भी थी। जबकि पति रंजीत शर्मा गंभीर स्थिति में डीएमसीएच दरभंगा में इलाजरत थे।
हालांकि पुलिस ने कार और चालक को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे बाद में कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया गया। सोमवार तड़के इलाजरत रंजीत की भी मौत हो गई जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
पुलिस पर चालक को छोड़ देने का आरोप लगाते हुए राजनगर थाना को घेर लिया और पथराव किया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए। भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को 4 राउंड फायरिंग भी करनी पड़ी। जिलाधिकारी ने तत्काल मृतक के परिजन को चार-चार लाख का चेक दिया और सहायता का आश्वासन दिया है।
आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।