बिहार
पटना | अरवल के किजर प्राथमिक स्वास्थय में पदस्थापित चिकित्सक से फ़ोन पर रंगदारी की मांग की गई है | अज्ञात अपराधियों ने मोबाइल
से फ़ोन कर डॉक्टर से कहा की रंगदारी में 15 लाख रूपया दो या फिर परिणाम भुगतने को तैयार रहो | फ़ोन करने वाले ने डॉक्टर को यमलोक पहुंचाने की धमकी दी है चिकित्सक डॉ संजीव कुमार पटना जिले के नौबतपुर के रहने वाले है | फ़ोन से भयभीत चिकित्सक ने पुलिस से संपर्क किया है | पुलिस ने बताया की डॉक्टर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज़ कर ली गई है | फ़ोन नंबर की जाँच की जा रही है |


