Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » पटना-आरा में दो पत्रकारों की हत्या
Top Stories

पटना-आरा में दो पत्रकारों की हत्या

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 26, 2018No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पटना।   आरा में एक साथ दो पत्रकारों की हत्या कर दी गई है. पत्रकारिता से उत्पन्न विवाद के कारण हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

स्कॉर्पियो से कुचल कर की गई हत्या

आरा में बाइक से जा रहे दो पत्रकारों की हत्या स्कॉर्पियो गाड़ी से जानबूझकर कुचलकर की गई है. पहले भी पत्रकारों ने हत्या की आशंका जताई थी. इसके बावजूद यह घटना हो गई. मृतकों में दैनिक भास्कर के प्रखंड संवाददाता नवीन कुमार हैं जबकि दूसरे रिपोर्टर का नाम विनोद सिंह बताया जा रहा है. आरा जिला के गड़हनी के पास की घटना है.

खबर को लेकर था विवाद, पूर्व मुखिया पर आरोप

बताया जा रहा है कि दोनों पत्रकारों का जिले के गड़हनी पंचायत के पूर्व मुखिया हरशु से विवाद चल रहा था. किसी खबर को लेकर पत्रकारों और पूर्व मुखिया में काफी दिनों से अनबन चल रही थी. मुखिया ने पहले भी दोनों पत्रकारों को धमकी दी थी. गड़हनी पंचायत के पूर्व मुखिया पर हत्या को अंजाम देने का आरोप लग रहा है. दैनिक भास्कर के गड़हनी प्रखंड संवाददाता नवीन सिंह और एक पत्रिका से जुड़े प्रखंड संवाददाता विनोद सिंह की हत्या में पूर्व मुखिया का नाम आया है.

नाराज लोगों ने की जमकर आगजनी

घटना के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं. पूर्व मुखिया की स्कॉर्पियो गाड़ी भी आग के हवाले कर दी गई है. दूसरी गाड़ियों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों पत्रकार एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान गड़हनी थाना क्षेत्र के पुल के पास उनकी गाड़ी को कुचल दिया गया. स्कॉर्पियो गाड़ी से जानबूझकर कुचले जाने के बाद दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. कई थानों की पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया गया है. नाराज लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं.

पुलिस प्रशासन को पहले भी दी गई जानकारी

बताया जा रहा है कि दैनिक भास्कर के संवाददाता ने पहले भी किसी अनहोनी की आशंका जताई थी. पुलिस के अधिकारियों को इस बाबत पूरी जानकारी दे दी गई थी कि उनके साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और नतीजा दो पत्रकारों की हत्या के रूप में सामने आया!

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड हाई कोर्ट से विमल कुमार अग्रवाल और प्रतीक अग्रवाल को बड़ी राहत, 1.91 करोड़ गबन की प्राथमिकी खारिज

June 3, 2026

RANCHI NEWS: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा एक्शन, राज्य में ओला-उबर की तर्ज पर मिलेंगी एम्बुलेंस

June 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी, मरीजों की जान बचाने के लिए ‘आगाज’ संस्था के 10 सदस्यों ने किया रक्तदान

June 3, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.