

संवाददाता,जमशेदपुर,21 दिसबंर
रविवार को जमशेदपुर पूर्वी सत्संग केन्द्र घोड़ाबांधा द्वारा दुर्गा पूजा मैदान में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी का 127वां जन्मोत्सव काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह 4बजे उषा कीर्तन के साथ इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत हुई जो संध्या प्रार्थना एवं भक्ति गीत के साथ संपन्न हुआ। सुबह 6 बजे प्रार्थना, 9 बजे भतन कीर्तन, 10.30 बजे धर्म सभा का आयोजन हुआ। दोपहर मंे 12.30 से 4 बजे तक उपस्थित हजारों भक्तों के बीच खिचड़ी का भोग वितरण किया गया। दोपहर में 1.30 बजे से कोलकाता बाउल संगीत का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई भक्तों ने दीक्षा भी ली। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीकांत प्रधान, रासबिहारी मंडल, रामकृपाल सिंह, कमल कृष्ण राय, नवकुमार मन्ना, मोहनलाल अग्रवाल, विरेन महतो, हरेकृष्ण महतो, कमल दास, सुभाष सेनापति एवं पीके अधिकारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।