जोड़तोड़ की सरकार से पिछड़ा झारखंड: शाह

अमीत शाह ने किया सरायकेला के प्रत्याशी गणेश महाली के समर्थन मे सभा,

 

 

 

संवाददाता,जमशेदपुर,24 नवम्बर

झारखंड मंे कांग्रेस ने बीते 14 सालो में सरकार गिराने का काम किया है। इसका मुख्य कारण पूर्ण जनादेश की सरकार नहीं बनना है। झारखंड अटल बिहारी बाजपेयी का उपज है। उन्होने सपना देखा था कि झारखंड को एक उन्नत राज्य बनाने का लेकिन झारखंड खनिज संपदा से अमीर होने के बावजूद यहां के लोग गरीब रह गये। देश में सबसे ज्यादा कोयला इसी राज्य में है। लेकिन झारखंड स्थापना के 14 साल बाद भी यहां की तकदीर नहीं सुधरी। उक्त बातें आदित्यपुर स्थित कांटा मैदान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी रैली के दौरान कही। उन्होने कहा कि कि झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ की भी स्थापना की गई। वहां भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ विकास किया। लेकिन झारखंड राज्य पिछड़ गया। इसका कारण यहां पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं रहना बना। कांग्रेस ने झारखंड में सरकारो को अस्थिर करने का काम किया है। कांग्रेस ने मधु कोड़ा को सीएम बनाया जिसका परिणाम चार हजार करोड़ रूपये का घोटाला के रूप मे सामने आया। मधु कोड़ा जेल गये लेकिन समर्थन करनेवाले बच गये। शाह ने कहा कि कांग्रेस, जदयू, राजद के नेता नाट्यमंच के कलाकार है। जिस तरह नाटक करते समय कलाकार का नाम बदल जाता है उसी प्रकार चुनाव के समय ये अलग हो जाते है। और चुनाव के बाद जोड़ तोड़ कर सरकार बनाते है। उन्होने कहा कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आयी तो झारखंड की किस्मत बदल देंगे। कांग्रेस के 10 साल के शासन में  टूजी घोटाला, हेलिकॉप्टर घोटाला, विमान घोटाला, हवाई अड्डा घोटाला, आदर्श सोसायटी घोटाला, सीडब्लूजी घोटाला हुआ। यही नहीं कांग्रेस ने झारखंड का कोयला भी चोरी की। यहा के सांसद सुबोधकांत सहाय ने अपने भाई को कोल ब्लॉक आवंटन के लिए खत लिख दिया था। शाह ने  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सोनिया गांधी कहते है कि सात माह में भाजपा की पोल खुल गयी। लेकिन मैडम आपके परिवार ने हिन्दुस्तान पर 60 वर्षो तक राज किया। अमित ने यूवाओ से किया अपील कमल पर बटन जोर से दबाओ ताकि झटका ईटली तक लगे। अमित शाह ने सरायकेला विधानसभा के प्रत्याशि गणेश महाली तथा ईचागढ़ विधानसभा के प्रत्याशि साधु चरण महतो के पक्ष में वोट देने की अपील की।

 

पीएम को कहा मोनी बाबा

अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होने कहा कि  एक ओर नरेन्द्र मोदी विदेशो में हिन्दी में हजारो की संख्या मे लोगो के सामने देश का नाम रौशन कर रहे है। भाजपा का विदेशो में मोदी का सम्मान नहीं बल्कि सवा सौ करोड़ भारतीयों क सम्मान बढ़ा है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री भी विदेश जाते थे लेकिन मोनी बाबा बनकर। प्रधानमंत्री लिखे शब्दो को संबोधित करते थे और पीछे मुड़कर देखते थे कि कहीं मैडम तो खड़ी नहीं है।

 

कोल ब्लॉक को होगा निलामी

अमित शाह ने कहा कि झारखंड मे कोल ब्लॉक का निलामी होगा। जो सबसे ज्यादा बोली लगायेगा उसे कोल ब्लॉक मिलेगा। उन्होने कहा कि पुरानी सरकार झारखंड को कोल ब्लॉक के एवज में काफी दिनों के बाद कुछ अंश रॉयलिटी देती थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे बदलकर पुरा पैसा झारखंड के विकास के लिए देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि झारखंड को 2.50 लाख करोड़ रूपये का पैकेज से झारखंड का विकास होगा।

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दिया मोदी सरकार

अमीत शाह ने कहा कि कांग्रस के शासन मे सीमा पार से पाकिस्तान गोली बारी शुरू करती थी। और अंत भी करती थी। लेकिन आज माहौल अलग है। शुरूआत पाकिस्तान करती है लेकिन अंत हिन्दुस्तान करता है। उनकी गोलीयों का जबाव गोला से दिया जाता है।

 

कार्यकत्ताओ को उत्साहित करते रहे शाह

अमित शाह अपने 20 मिनट के भाषण में कार्यकत्ताओ को उत्साहित करते रहे। हर बात पर सवाल पुछते और भीड़ से जबाव मांगते रहे। उन्होने पुछा कि सात माह मे पेट्रोल डीजल का दाम कम हुआ कि  नहीं। झारखंड मे भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बने। झारखंड में पानी बिजली, उद्योग धंधे लगे। आदि शब्दो पर कार्यकत्तओ कों उत्साहित करते रहे।

 

इन्होने किया सभा को संबोधित

सुदेश महतो : झारखंड मे पूर्ण बहुत की सरकार करेगी विकास, मोदी की जमकर की तारीफ

अर्जून मुंडा: जिस तरह से मोदी जी भारत विजय का संकल्प लिये उसी प्रकार झारखंड विजय कर विकास करेंगे। पुरानी सरकार राज्य के  आशा आकांक्षाओ पर कुठाराघात किया।

गोबर्धन भाई झापड़ीया: गुजरात के पूर्व गृहमंत्री गोबर्धन भाई झापड़ीया ने कहा कि झारखंड अटल जी का उपज है। विकास के लिए पूर्ण बहुमत की आवश्यकता है। झारखंड मे भ्रष्टाचार रोकने के लिए स्पेशल कोर्ट बनाने की सोच है। यहां सरकार गठन में गठबंधन के दौरान सौदेबाजी किा गया। इस राज्य में भाजपा ही स्वराज्य की स्थापना करेगी।

 

ये लोग थे उपस्थित 

जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो, दिनेश सिंह उर्फ बब्लु सिंह, बिनोद श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, गंगा शर्मा, आजसू के छवि महतो, लोजपा के बबीता देवी, राधा सांडिल, सतीश शर्मा, देवेश महापात्रा, पंकज कुमार, बबुआ सिंह, समेंत तमाम प्रखंड व मंडल अध्यक्षगण

 

देर से पहुंचे अमित, मैदान 8 हजार की भीड़

अमित शाह को सुनने के लिए सुबह 10 बजे से ही लोग एकत्रित होने लगे। हालांकि उनका निर्धारित समय 11:35 से लगभग 1 घंटे देर से अमित शाह पहुंचे। विभिन्न मंडलो ने उन्हे माला पहनाकर स्वागत किया।

झामुमो नेता रमेश हांसदा तथा जदयू नेता संजय शर्मा भाजपा में शामिल

झामुमो नेता रमेश हांसदा सैकड़ो समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हो गये। उन्हे अमित शाह ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। वहीं जदयू के पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय शर्मा भी सैकड़ो समर्थको के साथ भाजपा मे शामिल हो गये।

 

  • Related Posts

    East Central Railway :सीमांचल से दक्षिण भारत के लिए नई ट्रेन की सौगात

    रेल खबर। अब सीमांचल क्षेत्र से दक्षिण भारत की यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने एक बड़ी पहल करते हुए जोगबनी से तमिलनाडु के इरोड के…

    Read more

    East Central Railway :पटना-दिल्ली समेत कई रूट पर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए रूट और डिटेल्स

    पटना। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बिहार दौरे ने राज्यवासियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया। उन्होंने एक साथ पांच नई ट्रेनों की घोषणा की, जिनमें से चार ट्रेनें अमृत…

    Read more

    राजनीति

    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    • June 27, 2025
    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    • June 25, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    • June 18, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

    • June 16, 2025
    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि