स्ंावाददाता जामताड़ा
लोकसभा चुनाव 2014 और संपन्न विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के एवज में जामताड़ा जिला पूरे राज्य में पहले स्थान पर रहा तो डीसी शशिरंजन प्रसाद सिंह राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए। चुनाव आयोग की नजर में जामताड़ा जिला पूरे राज्य में बेहतर रहा है। जिसका श्रेय डीसी शशिरंजन प्रसाद सिंह को मिला।
लोकसभा 2014 और संपन्न विधानसभा चुनाव में जामताड़ा जिला पूरे राज्य में बेहतर प्रदर्शन किया था। मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी से लेकर शांतिपूर्ण और निश्पक्ष मतदान में प्रशासनिक तैयारी का बेहता उदाहरण देखने को मिला। कहीं से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना मतदान के दौरान देखने और सुनने को नही मिला था। लोकसभा चुनाव के दौरान स्वीप अभियान के तहत मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई और प्रतिशत 72 से अधिक रहा था। पुनः विधानसभा चुनाव के दौरान जिला प्रशासन ने शत प्रतिशत मतदान करवाने का लक्ष्य रखा था। उसी के तहत स्वीप कार्यक्रम पर प्रशासन ने पूरा ध्यान दिया। नतीजा सामने आया और मतदान का प्रतिशत बढ़कर 79 के पार चला गया।
इसी के तहत राज्य निर्वाचन आयोग की टीम ने पूरे राज्य के चुनावी गतिविधि और प्रशासनिक तैयारी की समीक्षा की। जिसमें जामताड़ा के अलावा धनवाद, जमशेदपुर, पाकुर और देवघर जिला शामिल थे। पूरी समीक्षा के बाद राज्य मुख्य निर्वाचन आयोग पीके जाजोरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने जामताड़ा को सर्वश्रेश्ठ घोशित किया। रविवार को जामताड़ा उपायुक्त शशिरंजन प्रसाद सिंह ने रांची में राज्यपाल के हाथों यह सम्मान पाया।
रिपोर्ट
अजीत कुमार
जामताड़ा
टप्ै।त्श्र।छऋश्र।डज्।त्।
संपन्न हुआ सरस्वती पूजा, नम आंखों से दी बिदाई
संवाददाता जामताड़ा
विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा जिले में धूमधाम के साथ संपन्न हुई। स्कूल काॅलेज, चैक चैराहों, गली मुहल्ले में सभी जगहों पर पूजा आयोजित की गई थी। आकर्शक पूजा पंडाल में देसरे दिन रविवार को भी भक्तों औ श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। रविवार को कई स्थानों पर मूर्ति का विसर्जन किया गया। नम आंखों से छात्र-छात्राओं ने मां को बिदाई दी।
