
जमशेदपुर।


घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष मे पीसीआर वैन नबंर 9 मे तैनात एस के सुमन और टाईगर मोबाईल के जवान पकंज कुमार की शिकायत एस एस पी से की है। इन दोनो पर बिना मतलब का दुकान को परेशान कर मारपीट क्षेत्र मे अवैध कारोबारी को संरक्षण देना आरोप लगाया गया है।
बीते 23 अप्रैल को पी सी आर वैन नबंर-9 में तैनात एएसआई एस के सुमन ने टाटानगर स्टेशन के पास ठेला लगाकर सत्तू बेंचने वाले विरेन्द्र यादव के यहां सत्तू पीया। सत्तू पीने के बाद उनसे दुकानदार ने पैसे मांगी तो उन्होने पैसे देने की जगह गाली गालौज करते हुए दुकान हटाने की बात कहने लगे।इस बात की शिकायत ठेला दुकानदार ने घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा को जानकारी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने तुरंत इसकी शिकायत बागबेड़ा थाना प्रभारी के साथ साथ पीसीआर इस्पेक्टर को की। इसकी शिकायत करने के कुछ देर के बाद फिर ए एस आई एस के सुमन और टाईगर मोबाईल के जवान पकंज कुमार दुकानदार के पास आए और दुकान को पलटने के साथ देख लेने की घमकी दी। उस बात की जानकारी फिऱ घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष को मिली तो वह टी ओ पी मे जाकर वस्तु स्थिती की जानकारी ली। तो वे दोनो मंडल अध्यक्ष से उलझ गए।उसमे बाद मंडल अध्यक्ष ने इनकी शिकायत पीसीआर डीएसपी से की।इस सबंध में घाघीडीह मंडल अध्यक्ष ने एस एस पी को मांग पत्र देकर दोनो पर दण्डात्मक कार्रवाई की मांग की है।

