
जमशेदपुर।


शनिवार को शहर के सोनारी स्थित संगीत व चित्रकला को समर्पित संस्था “संगीत ओं अंकन” के तत्वाधान में संस्था के प्रतिभावान कलाकारों के प्रतिभा को उजागर करने के उद्देश्य से “शास्त्रीय संगीत” कार्यक्रम का आयोजन धतकीड़ीह स्थित टाटा स्टील कमुनिटी सेंटर में संध्या 6.00 बजे किया जायेगा I कार्यक्रम के प्रथम सत्र में संस्था के छात्र कलाकारों के द्वारा शास्त्रीय संगीत एवं विभिन्न तरह के वाद्यंत्रों की प्रस्तुति दी जाएगी I कार्यक्रम के अंतिम सत्र अतिथि कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी इस अवसर झारखण्ड के सुप्रसिद्ध सितार वादक श्री देबप्रिय ठाकुर अपना सितार वादन एवं शहर के प्रख्यात तबला वादक श्री अमिताभ सेन अपना तबला वादन पेश करेंगे I
“संगीत ओं अंकन” का संछिप्त परिचय
“संगीत ओं अंकन” की स्तापना सन 1991 में की गयी थी I संस्था में छात्रों को शास्त्रीय संगीत व चित्र कला का प्रशिक्षण दिया जाता है I संस्था प्रयाग संगीत समिती इलाहाबाद , प्राचीन कला केंद्र,चंडीगढ़ एवं बंगीय संगीत परिषद् , पश्चिम बंगाल से पंजीकृत है I संस्था का एक मात्र उद्देश्य है शहर के युवा पीढ़ी के बीच शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देना I

