आज मुख्य कार्मिक अधिकारी से करेगे शिकायत।
जमशेदपुर। 22 फऱवरी


दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के 100 कार्यरत रेल कर्मियो को स्टाफ बेनिफिट फण्ड से 13 दिनों का राजस्थान के दर्शनीय स्थानों का टूर पैकेज 26 फरवरी से आयोजित होने था जिसके लिए जोन के सभी मंडलो से आवेदन आमंत्रित किये गए थे लेकिन ऐन वक्त पे चक्रधरपुर मंडल के वित् विभाग ने इस कार्यक्रम में अपना रोड़ा लगा दिया।
ज्ञात हो कि इस टूर का सफल संचालन करने के लिए मुख्यालय में इ- टेंडर के माध्यम से निजी एजेंसी का चयन किया गया था , लेकिन इसका आयोजन चक्रधरपुर मंडल को करना था इसलिए चक्रधरपुर मंडल के वरीय मंडल वित् प्रबंधक ने एजेंसी के संचालक को चक्रधरपुर बुला कर पूरे कार्यक्रम का जानकारी हासिल भी किये थे।
परंतु बाद में पूरे कायक्रम में अपना रोड़ा लगा दिए।
इस बात की जानकारी मिलते ही मेंस कांग्रेस के स्थनीय नेताओ ने महासचिव एस आर मिश्रा को पूरी घटना की जानकारी देते हुए टूर का आयोजन सुनिश्चित करने की मांग की।
जानकारी मिलने पर एस आर मिश्रा ने दूरभाष पे बताया कि
रैलकर्मियो के मनोरंजन के लिए आवंटित फण्ड को वित् विभाग के अधिकारी द्वारा रोका जाना बहुत अनुचित है जिसका शिकायत जोन के FA&CAO और सीपीओ से किया जायेगा। मार्च तक फण्ड स्लेंडर न हो और जोन के कर्मचारियो का हक़ किसी भी अधिकारी के द्वरा हनन नही होगा दिया जयेगा।
रवि झा/हिन्दुस्तान समाचार