वाहन पूलिंग से सुविधा जनक होगी पार्किंग व्यवस्था
जमशेदपुर।
शनिवार को उपायुक्त अमित कुमार ने मोमेंटम झारखण्ड के विकास के क्रम में द्वितीय शिलापट्ट समारोह के आयोजन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला के आला पदाधिकारीगण तथा उद्योग-व्यापार जगत के प्रतिनिधीगण शामिल थे। उपायुक्त ने अगामी एक सप्ताह में वेहतर तरिके से मोमेंटम झारखण्ड को अनुकूल माहौल तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह एक स्वर्णिम अवसर है जब पूरा जमशेदपुर उद्योग जगत के पटल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। उपस्थित प्रतिनिधियों के लिए उसे गौरव का क्षण बताते हुए सूचना प्रो़द्योगिक के विभिन्न मंचो का प्रयोग कर इस आयोजन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरे जिले का है इसमे आस-पास के निवेशक ही मेजबान की भूमिका में है तथा जिला प्रशासन, सरकार और विभिन्न एजेंसियां पूरी तरह से सहयोग के लिए तत्पर है। शहर के लिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो कि लोगों के हित में है और रोजगार की असीम संम्भावनाओं का सृजन करेगा। बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगणों को कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में अहम दिशा निर्देश उपायुक्त ने प्रदान किए। ज्ञात हो कि गत फरवरी में आयोजित मोमेंटम झारखण्ड ग्लोबल इवेस्टर्स समिट के विकास के क्रम में 19 अगस्त को मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा द्वितीय शिलापट्ट समारोह का आयोजन जमशेदपुर के गोपाल मैदान, बिष्टूपुर में होना है।
