श्याम सेवा संघ ने तैयारी को लेकर की बैठक
जमशेदपुर। सोनारी जुनियर कारमेल स्कूल के पास रॉकी मैदान (गुरुद्वारा के सामने) में 01 दिसंबर रविवार को श्री श्याम सेवा संघ, सोनारी द्धारा 18 वां भव्य श्य्ााम महोत्सव आयोजित किया जा रहा हैं। यह धार्मिक कायर््ाक्रम दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में दोपहर 12.30 बजे से विशाल शोभा यात्रा सोनारी राम मंदिर से निकलेगी, जो मुख्य मार्ग से महोत्सव स्थल रॉकी मैदान पहुॅंचेगी। दूसरे चरण में रात्र्ाि 8.30 बजे से भजनों का कायर््ाक्रम का शुभारंभ होगा, जो रात दो बजे तक चलेगा।
इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने हेतु तैयारी को लेकर राजस्थानी महिला सत्संग भवन सोनारी में संस्था से जुड़े लोगों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष अशोक दीवान ने बताया कि बाबा के दरबार में हाजरी लगाने के लिए सोनीपत हरियाणा के प्रसिद्ध भजन गायक मंयक अग्रवाल और मुंबई के मशहुर भजन गायक मनीष भट्ट आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्याम दरबार का आलौकिक श्रृगांर, छप्पन भोग और विघुत सज्जा भी आकर्षण का केन्द्र होगा। बैठक में प्रमुख रूप से अशोक दीवान, नीरज पटवारी, विवेक दीवान, संदीप मित्तल, श्याम अग्रवाल, अजय मित्तल, राकेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि उपस्थित थे
Comments are closed.