
जमशेदपुर। शनिवार को सिविल सेवा दिवस पर जमशेदपुर अक्षेस की ओर से कदमा के रामनगर स्थित सामुदायिक भवन में वृद्धा पेंशन और विधवा सम्मान पेंशन को लेकर विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में 225 लाभुकों के बीच आवेदन प्रपत्र वितरित किये गए जबकि 52 लोगों ने फॉर्म भर कर जमा करवाये। उक्त शिविर का शुभारम्भ विधायक प्रतिनिधि श्री चितरंजन वर्मा ने बुजुर्ग महिलाओं के बीच फॉर्म वितरित कर किया। शिविर में लाभुकों को फॉर्म उपलब्ध करवाने के साथ साथ वांछित दस्तावेजों की जानकारी, आवेदन प्रपत्र भरने की जानकारी, तथा पूरम में आवेदन कर चुके आवेदकों के आवेदन के वर्तमान स्टेटस की जानकारी दी गयी। शिविर में आशुतोष राय, दीपू सिंह, रवि शंकर, मनीष पांडेय, सिटी मैनेजर सोनल सिंह, जेएनएसी के सामाजिक सुरक्षा प्रशाखा के प्रभारी हरिकांत उपाध्याय, सामुदायिक संगठन कर्ता गीता कुमारी, आशिया अहमद खान, सलोनी सामद आदि मौजूद थे।
बाबूडीह और लक्ष्मी नगर में भी लगेगा विशेष कैम्प
विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कल रविवार को सामुदायिक भवन बाबूडीह तथा सोमवार 23 अप्रैल को वरिष्ठ नागरिक भवन प्रेमनगर लक्ष्मी नगर में भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर इस तरह के विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

