
जमशेदपुर।


साई मानवसेवा ट्रस्ट ने जमशेदपुर उपायुक्त की अनुपस्थिति में एडीएम लाँ एंड आँर्डर सुबोध कुमार को मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा है.पत्र के माध्यम से अध्यक्ष कन्हैया उपाध्याय और उपाध्यक्ष फजल खान ने संयुक्त हस्ताक्षर कर डाँ. के.एस.सिद्धू के मानवसेवा के प्रति किए गए कार्यों का भी संक्षिप्त विवरण दिया है.साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री से डाँक्टर साहब को इस त्याग और सेवा के लिए राजकीय सम्मान देने की अपील की है.इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक प्रीतम सिहं भाटिया,संजना शर्मा,अरुणा भाटिया,सचिव अनिता सिहं,शिरीन रफीक,सुब्रतो घोष,विनोद राय,सुमन शर्मा,विमल अग्रवाल,मो.अखलाक सहित कई सदस्य मौजूद थे.साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कल होने वाले महिला सुरक्षा विषयक पैदल मार्च को रद्द किया जाता है.कारण है कि सरकार इस पर कड़ा कानून बना रही है तो ऐसे में ट्रस्ट इस फैसले का स्वागत करते हुए कल के कार्यक्रम को स्थगित करती है.

