
संवाददाता
जम्शेदपुरः झारखंड शिक्षा परियोजना के आदेश के तहत सरायकेला खरसावां जिले के 1800 स्कूलों का 25 व 26 जून को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसके तहत विदयालय प्रबंधन समिति सहित दस लोगों का एक टीम तैयार की गयी, जो सरकार द्वारा विहित प्रपत्र का अवलोकन कर प्रपत्र को भरा गया. विदायलय के अभिलेष के अनुसार प्रपत्र को भरा गया. विभिन्न बिंदुओं सहित कुल 100 नंबर के आधार पर ग्रेडिंग किया गया. 81 से ऊपर नंबर लानेवाले को प्रथम श्रेणी में रखा जायेगा. सामाजिक अंकेक्षण के तहत विद्यालय रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किये गये, जिनमें हरा, पीला, लाल रंग दर्शाया गया.



