
जमशेदपुर । श्री श्री माँ कुमारी मंदिर समिति, बर्मामाईंस के द्वारा माँ कुमारी के स्नान के लिए बाजे गाजे के साथ सभी भक्त स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर आए। बाजे गाजे के साथ जाना और आना किसी समारोह श्रृंखला से कम न था। इसके बाद वापस पहुँच कर सभी ने देवी माँ कुुमारी का भव्य पूजन एवं हवन भी किया। यह सभी कार्यक्रम संस्था के द्वारा चयन्ति सेवकों से पूर्ण कीं। सभी ने इस अनुष्ठान की सफलता के लिए कामना की। यह स्नाल जल ग्रहण एवं पूजन एवं हवन संस्था के संस्थापक श्री अनुप कुमार के द्वारा सम्पूर्ण करवाया गया।


ज्ञात हो कि तय कार्यक्रम के अनुसार 24 अप्रैल 2018 को शाम को 5 बजे से देवी माँ कुमारी की रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिये निकाली जाएगी। रात्री लगभग दस बजे यह रथ यात्रा बर्मामाईंस के आसपास नगर भ्रमण कर वापस अपने मंदिर लौटेगी। इस रथ यात्रा में अनेकों गणमान्य लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है।
आज के इस कार्यक्रम में देवी माँ के सभी चयनित सेवक के साथ साथ श्री श्री माँ कुमारी मंदिर समिति के संस्थापक श्री अनुप कुमार, अध्यक्ष जे0 मारूती, सचिव संजय पात्रो, सदस्य राहुल रजक, डा उपेन्द्र नाथ मदीना, जनक कर्मकार, अमरेश, सरोज महतो, पूनम देवी, महादेव मुखी इत्यादी का सम्पूर्ण साथ रहा।

