
जमशेदपुर।26 PG

लौह नगरी जमशेदपुर के निचले हिस्से में वर्षा एवं नदियों के बढ़ते जलस्तर से तबाह लोगों को राहत पहुँचाने में लगी लोक समर्पण की टीम बुधवार को कदमा स्थित शास्त्रीनगर पहुंची। टीम के सदस्यों ने यहाँ लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व राहत अभियान चलाया। मालुम हो कि ललित दास मुख्यमंत्री रघुवर दास के पुत्र है और इन दिनो लोक समर्पण संस्था के माध्यम सें समाज सेवा कर रहे है।
लोक समर्पण को यह जानकारी मिली कि निर्मल सेवा सदन, शास्त्रीनगर के राहत शिविर में लगभग 25 परिवार आज भी शरण लिए हुए हैं। इन परिवारों के लिए नाश्ता या भोजन कि व्यवस्था नहीं की गयी हैं। इसके बाद लोक समर्पण का सर्वे दल राहत शिविर पहुंचा। यहाँ यह बताया गया कि न नाश्ते मिले हैं न दोपहर का भोजन. सबसे बुरा हाल शिविर के बच्चों का हैं, जो पानी तक के तरस गए. इस शिविर में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हैं. बच्चों के साथ बड़े भी भूखे-प्यासे हैं।
कुछ ही देर में इस राहत शिविर में रह रहे पीड़ित परिवारों के बीच लोक समर्पण टीम पहुंची और पीड़ित परिवारों के बीच पैकेट दूध, पावरोटी, मिनरल वाटर बोतल, गुड नाईट कोइल, मोमबत्ती, माचिस आदि राहत सामग्रियों का वितरण किया गया.।
बाद में रात्रि भोजन के रूप में प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग पूड़ी, सब्जी, आचार आदि खिलाया गया.
इस अभियान से जिन पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाई गई, उनमे प्रमुख थे – उषा देवी, बिरजू मालाकार, सुदामा ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, विनोद गुप्ता, प्रमिला श्रीवास्तव, सुधीर ठाकुर, सीता देवी, मीना देवी, राहुल रजक, पवन कुमार, भुताई रजक, शंकर लाल, आशा देवी, एम. पी. वर्मा आदि.
राहत अभियान में लोक समर्पण परिवार के जिन सदस्यों महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनमे प्रमुख थे – सचिव नीरज कुमार, टुनटुन सिंह, प्रदीप दुबे, ज्ञान सिंह, सुभाष मुखी आदि.
उल्लेखनीय हैं कि विगत दो दिनों से लोक समर्पण टीम बरसाती जल से पीड़ित परिवारों के बीच राहत अभियान चला रही हैं, इनमे कल्याण नगर प्रमुख हैं.

