
जमशेदपुर।


दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा दुर्गा पूजा मे यात्रियो की भीड़ को देखते हुए शालीमार-जयपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन शालीमार से 18 सितबंर से 29 नवबंर तक प्रत्येक सोमवार को 08061 बनकर रात के 8.20 मे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन बुधवार की जयपुर सुबह 6.35 मे आगमन होगा। वही जयपुर से 20 सितबंर से 01 दिसबंर तक प्रत्येक बुधवार नबंर08062 बनकर 12.45 को दोपहर को प्रस्थान करेगी। दुसरे दिन गुरुवार को रात के 11.20 को शालीमार पहुंचेगी ।इस ट्रेन का ठहराव खड़गपुर,टाटानगर ,चक्क्रधऱपुर, राउलकेला, झारसुगोड़ा, रायगढ,चापा,विलासपुर, पेड्रा रोड,अनुपपुर,शहडोल,उमरिया, कटनी , दामोह,सागर,बीना, गुना, कोटा,सवाई माधोपुर,वनस्थली नीवाई और दुर्गापुरा स्टेशनो अप-डाउन दोनो दिशाओ पर पर होगा। इसमे स्लीपर के 4, एसी 2 टायर 4 और ए सी 3 टायर के 5 कोच लगे रहेगे।

