जमशेदपुर।
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर राज्य के खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री माननीय श्री रघुबर दास द्वारा जमशेदपुर के नाट्य संस्था निशान को राज्यस्तरीय नाट्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पुरष्कृत एवं सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरुप संस्था को 71000 रूपए का मांग ड्राफ्ट दिया गया। ज्ञात हो कि सर्वप्रथम विभिन्न विधाओ में जिला स्तर पर प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया था ।जिसमे निशान संस्था ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया पुरष्कार प्राप्त करने संस्था के नाट्य निर्देशक बिजय कुमार शर्मा एवं प्रदीप रजक के साथ संस्था के तमाम रंगकर्मी मौजूद थे।
संस्था ने लोककथा पर आधारित नाटक श्जेम से माला शॉ प्रतिशोध का मंचन किया गया। जिसमे झारखंडी शैली के साथ साथ छऊ के तीनो प्रकार के शैलियों को शामिल किया गया था। नाटक के मूल में यही सन्देश था कि अगर दुशमन शक्तिशाली हो तो दिमाग का उपयोग कर उसे पराजित किया जा सकता हैण् जिसे बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया । निर्देशक बिजय शर्मा ने नाटक अपने आप में प्रयोग था जिसमे ज़िब्रिश भाषा का प्रयोग एवं बॉडी पेंटिंग को निर्णायक मंडल एवं आयोजक द्वारा बहुत ही सराहा गया नाटक में राजा की भूमिका में प्रदीप रजक रानी. निकिता प्रधान चिड़ा. पुष्पेन्द्र रजक चिड़िया. सोनल शर्मा चूजा.आकाश पोद्दार सांप. कुमार सौरभ बन्दर.अमर संकृत हिरन. विकाश और अमृतेश लाल यादव सैनिक. आकाश दास और आशीषण् नाटक में संगीत दिया कुलदेव महतो एवं मंच सज्जा महामीर साहू राजू एवं रवि ने किया।
संस्था द्वारा पुरस्कार जीत कर आने पर पूर्वी सिंहभूम जिला के राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम की निदेशिका श्रीमती रंजना मिश्रा ने संस्था से मिलकर जीत की बधाई दी। जिससे संस्था का उत्साह बढ़ाया इस अवसर संस्था ने तमाम लोगो का शुक्रिया किया जिन्होंने अपना हर संभव सहयोग संस्था को दिया।
कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण समारोह में संस्था के अध्यक्ष राजेश कुमार महासचिव बिजय शर्मा उपाध्यक्ष उत्पल दत्ता एवं कुलदेव महतो श्याम कुमार बबन शुक्ल सत्यनारायण सिंह शैलेंद्र कुमार राजू कुमार महावीर रवि मौसमी दत्ता मनीष पाण्डेय चन्दन कुमार समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे
