
जमशेदपुरः गम्हरिया व कांड्रा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर बुरुडीह नदी किनारे दारू भट्ठी में छापामारी कर शराब जब्त किया. साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त होनेवाली सामानों को जब्त किया. साथ ही इस मामले में दो लोगों के खिलाफ कालीचरण धीवर व तनकेश्वर मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुरुडीह में नदी के किनारे शराब का अवैध निर्माण चल रहा है. इसी सूचना के बाद कांड्रा थाना प्रभारी ममता कुमारी व गम्हरिया थाना प्रभ्रारी आदिकांत महतो ने एक टीम बना कर नाव से नदी पार किया और छापामारी की. गौरतलब है कि सरायकेला खरसावां के एसपी इंद्रजीत महथा ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जो अभियान चला रखा है उसे उक्त दोनों थाना प्रभारी बखूबी अंजाम दे रहे हैं.


