वकील पर जानलेवा हमला करने वाला घरेलू नौकर
जमशेदपुर।
आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात अधिवक्ता सुनील कुमार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने घर के नौकर को हिरासत में ले लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपी नौकर को पकङ कर पुछताछ कर रही हैं।
आरोपी नौकर के द्वारा पुलिस को दिए बयान के मुताबिक मालिक अधिवक्ता सुनील कुमार द्वारा उसका लम्बे समय से शारीरिक शोषण और अप्राकृतिक यौनाचार भी किया जा रहा था।जिससे वह परेशान हो गया था और अंत में उसने निर्णय लिया कि अधिवक्ता को मार डालेगा ।और योजना बद्ध तरीका से अधिवक्ता जब अपने कमरे में सोने गया तो उसने दाव से ताबङ तोङ हमला कर उसे अधमरा कर फरार हो गय़ा।
इधर नाबालिक नौकर के बयान पर अधिवक्ता पर भी अप्राकृतिक यौन शौषण का मामला आर आई टी थाना में दर्ज कर लिया गया हैं।
इस संर्दभ मे सरायकेला-खरसांवा के एसपी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि पुरे मामले की जांच चल रही है और न्याज संगत और विघि संगत कार्यवाई की जाएगी।



