जमशेदपुर।24 जुलाई
भालूबासा काली मंदिर के पास, सावन मास की तीसरी सोमवारी को लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास के सौजन्य से शिव भक्तों के बीच महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग, खीर आदि का वितरण किया गया. इस मौके पर लोक समर्पण के सचिव नीरज कुमार, देव कुमार, रुपेश साहू, संजीव नायक, ज्ञान सिंह, दीपक सिंह, रितेश दत्ता, सुभाष मुखी, गोलू अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.




