जमशेदपुर।
जिला पुलिस ने मोबाईल चोरी करते दो युवक को साकची से पकडा है । पकड़े गए चोरो के पास से 7 मोबाईल भी बरामद किया गया है। सभी पकड़े गए चोर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के रहने वाले बताये जा रहे है।
इस सदर्भ मे सिटी डी एस पी अनिमेश नथानी ने कहा कि साकची गोलचक्कर के पास विसर्जन जुलुस के दौरान चोर चोर की आवाज आई तो पुलिस ने वहां पहुंची तो देखा कि स्थानिय लोग दो लड़को को पक़ड़ा है। पकड़े गए य़ुवको से पुछताछ की गई तो उसने अपना नांम कन्हैया सिह और राजेश सिह बताया और वह पुरुलिया से यहां अपने गिरोह के सदस्यो के साथ आया है। चोरो की बैग जांचा गया तो उस के पास से एक बैग से 7 मोबाईल बरामद किया गया। जिसमे नोकीया और एच टी सी के मोबाईल थे। उन्होने कहा कि पकडे गए सभी चोर शाम के चार बजे जमशेदपुर आए थे और तीन धंटे के दौरान सात मोबाईल को इन लोगो के द्वारा टपा लिया गय़ा था। उन्होने कहा इस दौरान इनके साथ एक अन्य साथी भागने सफल रहे। उन्होने कहा कि 15 अप्रैल को भी साकची बाजार से तीन लडके को संदिग्ध अवस्था मे धुमते पाए गए थे। उन्हे भी पकड़ कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।



