
संवाददाता
जमशेदपुरः मारवाड़ी युवा मंच के स्टील सिटी शाखा की ओर से मानगो स्थित मुनका मैंशन में रक्तदान सह निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 97 यूनिट रक्त संग्रह किया गया तथा 110 लोगों के दंत संबंधी बीमारियों की जांच की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी बजरंग लाल भरतिया व शिव चरण शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया. श्री भरतिया ने इस मौके पर स्टील सिटी शाखा की गतिविधियों की सरहाना करते हुए कहा कि शाखा द्वारा समय-समय पर किये जा रहे सामाजिक कार्य प्रशंसनीय हैं. निश्चित रूप से शाखा के पदाधिकारी व सदस्य बधाई के पात्र हैं. इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष कष्णलाल अग्रवाल ने बताया कि यह शिविर स्व कौशल्या देवी भरतिया की स्मृति में बजरंगलाल भरतिया के सौजन्य से आयोजित किया गया. शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति व्याप्त भ्रांतियां हैं, उसे दूर करने का काम किया गया. साथ ही रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया गया. सचिव सुमीत देबुका ने बताया कि रक्तदान शिविर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में से एक है तथा समय-समय पर देश की विभिन्न शाखाओं में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है तथा रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाता है. शिविर के संयोजक मोहित अग्रवाल ने बताया कि शिवर में डेंटल कैंप उज्जवल ओरल व डेंटल केयर के डॉ विशाल लौधा व उनकी टीम दवारा आयोजित की गयी. साथ यथा संभव दवा भी दी गयी.
इस शिविर को सफल बनाने में अरुण कुमार गुप्ता, विशाल अग्रवाल, मनीष वंसल, तारा किशोर, नवीन कांवटिया, डॉ रमेश अग्रलाल ,विमल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, दीपक रिंगासिया, नवीन वंसस, विजय आनंद मूनका, सूरभि शाखा की अध्यक्ष बबीता रिंगासिया, अंजू चेतानी, पारूल चेतानी, अमृति शाह, आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाय.



