
जमशेदपुर । मानगो बस स्टैंड परिसर में गुरुवार देर शाम दो बस एजेंटों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पर एजेंटों ने हनुमान मंदिर के पुजारी को मारपीट कर घायल कर दिया। यह देख लोगों ने पुजारी को बचाया और उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया। घटना की सूचना सीतारामडेरा थाना तक पहुंची तो मारपीट करने वाले एजेंटों के दोनों पक्ष के लोग भी सीतारामडेरा थाना पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी के बल पर खदेड़ दिया। देर रात मारपीट के मामले को लेकर दोनों पक्ष ने थाना में समझौता कर लिया। पुलिस के मुताबिक सिंह बस के एजेंट और एक दूसरे बस के एजेंट के बीच यात्रियों को बैठाने को लेकर मारपीट हो गई। दोनों आपस में उलझते रहे जिससे स्टैंड में अफरा-तफरी मची रही। मारपीट करने वालों ने बीच-बचाव पर पुजारी को मारपीट कर घायल कर दिया। मानगो बस स्टैंड में यात्रियों को अपने-अपने बस में बैठाने को लेकर अक्सर एजेंटों के बीच मारपीट होती है



