

जमशेदपुर।
भाजपा टेल्को मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज पाठक का गुरुवार सुबह दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में ईलाज़ के दरम्यान हुई निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए इसे महानगर भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। कहा कि बीते लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को अपनी कुशल अध्यक्षता में सम्पन्न करा मण्डल क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर पार्टी के पक्ष में परिणाम दिलाने में श्री पाठक का सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने लगातार दो बार बतौर टेल्को मंडलाध्यक्ष भाजपा को सेवा दी। भाजपा जिलाध्यक्ष के हवाले से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि शुक्रवार देर शाम उनके पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से शहर लाये जाने की संभावना है। इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी भव्य तरीके से उन्हें अंतिम विदाई देगी। बताया कि उनके परिजनों से लगातार भाजपा के वरीय नेता एवं कार्यकर्ता संपर्क में हैं और यथासंभव सहयोग उपलब्ध कराई जा रही है।