
जमशेदपुर । बुधवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के उलीडीह मंडल के अंतर्गत विभिन्न बूथों पर उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस जनसंपर्क अभियान में झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय उपस्थित थे। अभियान के तहत न्यू उलीडीह, शिव मंदिर लाइन, राजेंद्र नगर आदि क्षेत्रों पर पद यात्रा कर लोगों से मिला गया तथा भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में वोट देकर नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनवाने के लिए लोगों को प्ररित किया गया। इसके साथ ही लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया। इस जनसंपर्क सह पदयात्रा कार्यक्रम में उलीडीह मंडल की प्रभारी सह महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरू सिंह, सूरज नारायण, कैलाश बिरुआ, एस, मुर्मू, बारी मुर्मू, हरी लाल साहू, राकेश सिंह लोधी, रीना सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, बूथ संख्या 208, 209, 210, 211, 212, 213, 214, 215, 216 के बूथ अध्यक्ष के अलावा मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।



