
जमशेदपुर।


झारखण्ड सरकार द्वारा मंत्रिपरिषद की बैठक में बुधवार को बहुलोकप्रिय चार भाषाओं क्रमशः भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका को द्वितीय राजभाषा का दर्ज़ा दिए जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रसन्नता ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास को कटिबद्ध रघुवर सरकार ने सूबे के बहुतेरे भोजपुरी, मगही, अंगिका और मैथिली भाषियों के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। कहा कि कैबिनेट के इस निर्णय से स्थानीय भाषियों को रोज़गार में अनेक अवसर मिलने की नई संभावनाएं बनेंगी। उन्होंने इस निर्णय के लिए मंत्रिपरिषद के प्रति भी विशेष आभार जताया तथा भोजपुरी, मगही, मैथिली एवं अंगिका भाषियों को शुभकामनाएं दिए।

