
जमशेदपुर।


झारखण्ड मंत्रिपरिषद की बैठक में भोजपुरी भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्ज़ा दिए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए भोजपुरी नवचेतना मंच द्वारा बुधवार शाम गोलमुरी चौक पर लड्डू वितरण किया गया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने जोरदार आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर ख़ुशी का इज़हार किया तथा मुँह मीठा कराया। कार्यक्रम की अगुआई भोजपुरी नवचेतना मंच के जिलाध्यक्ष निशांत मिश्रा ने किया। इस दौरान मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने झारखण्ड सरकार को इस ऐतिहासिक और सर्वहितकारी निर्णय के लिए आभार जताया। कहा कि भोजपुरी हमारी मातृभाषा है तथा माँ तुल्य भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्ज़ा देकर राज्य सरकार ने स्थानीय भोजपुरी भाषी युवाओं के लिए नौकरी के नए अवसर सृजित किये।
● संकल्प हुआ पूर्ण, भोजपुरिया टाइटल सार्थक : अंकित
भोजपुरी नवचेतना मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता अंकित आनंद ने सरकार के निर्णय की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013में मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अध्यक्ष अप्पू तिवारी द्वारा उन्हें मंच का ज़िलाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। इसके बाद से ही भोजपुरी भाषा को लेकर कई जागरूकता अभियान एवं माँगें राज्य सरकार से नियमित समय पर की जाती रही। वहीं भाजपा को उचित मान्यता मिलने तक अपने नाम में ‘भोजपुरिया’ टाइटल लगाने का भी संकल्प लिया था। कहा कि भोजपुरी भाषियों की जीत के संग ही उनके संकल्प की भी सिद्धि हुई।लड्ड़ू वितरण कार्यक्रम के दौरान मंच के अप्पू तिवारी, अंकित आनंद, अरुण शुक्ला, रत्नेश सिंह, अभिषेक ओझा, नागेश्वर राव, विक्रम पंडित, निशांत मिश्रा ,अंकित मिश्रा ,शिवम सिंह , शिवेस सिंह,सूरज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

