बुर्के पहन कर महिला ने दुकान से कई समानो की चोरी
जमशेदपुर।
शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित बाजार मे एक दुकान से बुर्के वाली महिला चोर ने प्रेशर कुकर सहित कई समान चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है । दूकानदार को चोरी का पता तब चला जब दुकानदार अपना स्टॉक मिलाया तो पाया की प्रेशर कुकर सहित कई चीज़े दुकान से गायब है ।
वैसे जब सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया तो पाया की एक महिला जो बुर्के में है और यह महिला प्रेशर कुकर को अपने बुर्के के अंदर रख रही है । वही इस घटने की जानकारी दुकानदार ने पुलिस को दे दी है और पुलिस बुर्के वाली महिला चोर की तलाश शुरु कर दी है । वही जिला पुलिस ने दूकानदार एवं आमलोगों से अपील की ,अगर किसी पर शक हो तो पुलिस को 100 नंबर पर डायल कर सुचना दे।
इस सदर्भ मे दुकानदार के द्वारा सीसीटीव फुटेज सहित साकची थाना मे मामला दर्ज कराया है।



