
जमशेदपुऱ।

कांग्रेस के पूर्व सांसद व वयोवृद्ध नेता बागुन सुम्बरूई का पार्थिव शरीर आज सुबह करीब दस बजे तिलक पुस्तकालय लाया गया।वहा मौजुद कॉग्रेसियो ने उन्हें श्रद्धाजंली दी। इस दौरान उनके पार्थिव शऱीर में कॉग्रेस का झंडा उढाया गया। पार्थिव शरीर श्रद्धाजंली देने के बाद उपस्थित कॉग्रेसियो नें दो मिनट का मौन रखा। उनके पार्थिव शरीर के साथ पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता,आनन्द बिहारी दुबे सहित कई वरीय कॉग्रेसी नेता साथ चल रहे थे। इस दौरान तिलक पुस्तकालय स्थित उनके शोक में झंडा झुकाया गया था।
पूर्व एन एस युआई के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदन व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि बागुन सुम्बरूई झारखण्ड आन्दोलन के अग्रणीय नेता थे। पश्चिमी सिंहभूम से छः बार सांसद, चार बार विधायक, बिहार सरकार में मंत्री, झारखण्ड विधानसभा में प्रथम डिप्टी स्पीकर रहे। ये उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है। वे ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोक संतृप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने बताया कि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अजय कुमार के निर्देश पर बागुन सुम्बरूई के निधन पर सभी राज्य के जिला में शोक सभा आयोजन किया गया। उन्होने कहा कि कोल्हान के दिग्गज नेता का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बिष्टुपुर स्थित कॉग्रेस भवन के तिलक पुस्तकालय लाया गया। जहां लोगो ने उन्हें श्रद्धाजंली दी। करीब आधा घंटा रखऩे के बाद उनके पार्थिव शऱीर को आदित्यपुर,गम्हरिया,सरायकेला और चाईबासा होते हुए चाईबासा के लिए भेज दिया गया।जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
