
● भाजपा का प्रयास लाया रंग
● मुख्यमंत्री, सांसद समेत विधायक मेनका सरदार समेत दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रति भाजपा ने जताया आभार
जमशेदपुर।
नीर-निर्मल परियोजना के अंतर्गत बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर में जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम अब तेज़ी से संभव हो सकेगा। गुरुवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के मण्डल रेल प्रबंधक (इंजीनियरिंग) की ओर से इस आशय की अनपत्ति पत्र जमशेदपुर जिला प्रशासन को प्रेषित कर दी गयी है जिसके तहत मानवीय आधार पर लगभग 23 किलोमीटर तक पाइपलाइन बिछाने की स्वीकृति रेलवे की ओर से प्रदान की गयी है।
उक्त आशय की जानकारी मिलने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी ने हर्ष ज़ाहिर करते हुए इसे बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर निवासियों के हित में ऐतिहासिक बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इस योजना से बागबेड़ा क्षेत्र के लगभग 13 बस्तियों के लोग लाभांवित होंगे उन्होंने इस आशय की स्वीकृति मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक मेनका सरदार और जमशेदपुर सांसद,जिला के उपायुक्त के प्रति आभार जताया। कहा कि क्षेत्र की जनता के हित में इन्होंने लगातार प्रतिबद्धता दिखाई तथा भारतीय जनता पार्टी के आग्रहों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया गया। कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते विधायक मेनका सरदार एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने लगातार रेल मंत्रालय, विभाग तथा सूबे के माननीय मुख्यमंत्री से कई चक्र की वार्ता कर रेलवे से अनपत्ति दिलाने में सफ़ल रहें। भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोकहित के मद्देनजर दक्षिण पूर्वी रेलवे द्वारा लिए गए फ़ैसले के लिए भी कृतज्ञता व्यक्त किया।

