
जमशेदपुर।बागबेड़ा पंचायत प्रतिनिधि संघ ने बागबेड़ा थाना परिसर में बागबेड़ा थाना प्रभारी रामयश प्रसाद का तबादला हो जाने पर विदाई समारोह संपन्न हुआ। इस विदाई समारोह में सर्वप्रथम बागबेड़ा थाना प्रभारी रामयश प्रसाद को पंचायत प्रतिनिधि संघ के तरफ से बुके देकर उनका विदाई किया गया । तत्पश्चात पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बागबेड़ा थाना प्रभारी रामयश प्रसाद ने कहा कि अपने 1 साल के कार्यकाल में आप लोगों का अपार सहयोग, समर्थन को मैं कदापि भूल नहीं सकता और इसी के कारण इस क्षेत्र में मैं अपराध पर अंकुश लगाने में सफल हो पाया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारा का संबंध कायम रखने में सफल हो पाया हुँ।
विदाई समारोह में मुख्य रुप से जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, मुखिया बाहामुनि हेंब्रम, मीनू कुदादा, मायावती टुडू उप मुखिया सुनील गुप्ता, हरीश कुमार, वार्ड सदस्य भवनाथ सिंह, वीरेंद्र कुमार , समाजसेवी केशव सिंह, मिट्ठू अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।
उसके बाद बागबेड़ा थाना के सारे पुलिस पदाधिकारियों ने बागबेड़ा थाना प्रभारी रामयश प्रसाद को फूलों को माला पहनाकर उनको विदाई किये।
विदित हो कि बागबेड़ा थाना प्रभारी रामयश प्रसाद का विगत 1 साल होने के पश्चात बर्मामाइंस थाना मे तबादला हो चुका है जो कि पदभार ग्रहण भी कर चुके हैं वहीं दूसरी तरफ बागबेड़ा थाना में लक्ष्मण प्रसाद थाना प्रभारी की नियुक्ति हुई है जो कुछ अति आवश्यक कार्य से जमशेदपुर से बाहर रहने के कारण पदभार ग्रहण नहीं कर पाए है।



