
![]()
काजल मिश्रा


जमशेदपुर।
बहारगोड़ा थाना क्षेत्र मे रविवार की रात एन एच-33 के शासन गम्हरिया मे लक्ष्मी नारायण बस और डंपर के बीच आमने सामने भीड़त होने से कई यात्री घायल होगए। स्थानिय ग्रामीणो की मदद से बस में सवार घायलो को ईलाज के लिए बहारागोड़ा के पीएसी लाया गया। जहां गंभीर रुप से घायल बस चालक सहित पांच यात्रियो को इलाज के लिए बारीपदा भेज दिया गया है। वही डंपर चालक को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है।

