
जमशेदपुर।


बहारागोड़ा के बड़शोल थाना क्षेत्र के सामने NH-06 शनिवार की सुबह दो ट्रको के आमने सामने हुई टक्कर में दो लोगो की मौत हो गई। वही तीन लोग इसमे घायल हो गया। घायल को बहारागोड़ा प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया गया है। इसमे एक की स्थिती गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहत्तर इलाज के लिए जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल भेज दिया गया है। वही घटना की पृष्ठि बड़शोल थाना प्रभारी ने भी की है। उन्होने कहा कि मृतको की पहचान पश्छिम बंगाल के बेलगरिया के रहने वाले वाजीद(26) औऱ रागीब(26) है। वही मृतको के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के घाटशिला भेज दिया गया है।उन्होने कहा कि गंभीर रुप से घायल उस्मान अंसारी जो झारखंड के देवघऱ का रहने वाला है। उसकी स्थिती नाजुक बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया गया है।

