संवाददाता
जमशेदपुरः जमशेदपुर प्रखण्ड उपप्रमुख अफजल अख्तर ने एसडीओ सुरज कुमार को जमशेदपुर प्रखण्ड की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की हैं. परसुडीह स्थित प्रखण्ड कार्यालय में उपप्रमुख अफजाल अख्तर द्धारा एसडीओ को सौंपे गये मांग पत्र में की गयी मांग इस प्रकार हैंः-पंचायत सेवक, राजस्व कर्मचारी एवं ग्राम सेवकों के लिये पीएस भवन को मरम्मत करवा के हफ्ते में दो दिन बैठने की तिथि सुनिश्चित किया जाये, ताकी आम जनता को इनसे कार्य कराने में सहुलियत हो। प्रत्येक पंचायत के पंचायत कार्यालय में पंचायत समिति सदस्य के लिये एक कमरा सुनिश्चित किया जाये जिसमें बैठने के लिए कुर्सी एवं टेबल उपलब्ध रहे। सीडीपीओ से कोई जानकारी प्राप्त नहीं होती है, इसका उपाय किया जाये। प्रखण्ड में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाये ताकि प्रखण्ड परिसर में अराजक तत्वों का जमावड़ा ना लगे। पंचायत समिति भवन में शुद्ध पेयजल एवं शौचालय को समुचित प्रबंध किया जाये। आम नागरिकों के लिये भी प्रखण्ड परिसर में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाये। प्रत्येक पंचायत के पंचायत कार्यालय में कम्पूयटर आॅपरेटर को बहाली किया जाये। सरकार द्वारा संचालित जनहित एवं कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी सभी पंचायत समिति सदस्यों को उपलब्ध कराया जाये।
