
जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने एक ऐसे मोबाईल छिनतई करने का गिरोह का खुलासा किया है जो नौकरी के नाम पर लोगो को बुलाता था और उसके महंगे मोबाईल फोन बातो बातो लेकर ओझल हो जाता था। इस मामले मे पुलिस चार लड़को को गिरफ्तार किया है। उनके पास करीब मोबाईल 17 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है।
इस सबंध मे एस एस पी अनुप बिरथरे ने बताया कि पुलिस को इन दिनो शिकायत मिल रही थी कि नौकरी के नाम पर कुछ बुलाते है। और किसी न किसी बहाने मोबाईल लेकर फरार हो जाते है।उन्होने इसी सबंध मे बीत 28 मार्च को ओला कपंनी के कार चालक ने सुदरनगर थाना मे मामला दर्ज कराया कि दो लड़के उनके कार मे सरजमदा आए और सुनसान ईलाक में घोखे से मोबाईल लेकर फरार हो गए। इसी सुचना पर पुलिस की एक टीम गठन की गई और परसुडीह ईलाके से चार लड़को को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी के 17 मोबाईल बरामद कर लिया गया ।
एस एस पी ने बताया कि पुलिस के पुछताछ मे इन लोगो ने बताया कि वे लोग नौकरी देने के नाम पर OLX में विज्ञापन निकालते थे। इस विज्ञापन मे बड़े बड़े कंपनियो का जिक्र होता था। उस विज्ञापन के आधार कई लोग आवेदन देते थे। उसके बाद सभी को अलग अलग स्थान पर बुलाया जाता है। और जब वे लोग आते थे । इनलोगो के द्वार कंपनी के एप डाउनलोड करने का नाम से लेते थे। और बातचीत क्रम मे वे मोबाईल लेकर फऱार हो जाते थे। इस तरह इनके गिरोह के द्वारा 20-22लोगो को ठगा गया होगा। जिसमे अभी पुलिस ने 17 मोबाईल बरामद किया है।

