
5 जून तक शहर को बनाना है पॉलिथीन मुक्त जमशेदपुर
जमशेदपुर। जेएनएसी के स्वच्छता उड़नदस्ता दल ने भुइयांडीह और साकची इलाके से 10 लोगों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करते हुए पकड़ा। सिटी मैनेजर सोनल सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में उक्त सभी उल्लंघन कर्ताओं से कुल 46200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। भुइयांडीह क्षेत्र में कुल 6 लोगों के पास लगभग 26 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई जबकि साकची में 4 दुकानों से लगभग 4 किलो पॉलिथीन जब्त की गयी। प्रतदिन चलने वाले उक्त सघन अभियान का मूल उद्देश्य जमशेदपुर शहर को पॉलिथीन मुक्त शहर बनाना है।

