गम्हरिया
—-
प्रसिद्ध समाजसेवी सह व्यवसायी रखाल मंडल द्वारा छोटा गम्हरिया में नव निर्वाचित जिप सदस्य सुधीर महतो, मुखिया निरोला सरदार, पंसस अजीत सिंह, आशा महतो समेत अन्य नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इस दौरान इस मौके पर सुरूचि भोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर अमृत महतो, सुसेन महतो, भूटेल महतो रतन महतो, सुकलाल महतो, दिलीप मंडल, रवि गोप, अजीत महतो, परितोष महतो शंकर, राजन समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
