
जमशेदपुर।
राजनगर (सरायकेला खारसवाँ) निवासी रबुआ जोजो को 31 मई, 2018 को गोली मारा गया था जिसमें थाना द्वारा FIR दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया मगर पीड़ित का इलाज नही कराया गया। रबुआ जोजो के दाहिने छाती में गोली पिछले 9 दिनों से अभी तक फंसा हुआ है मगर आर्थिक तंगी के वजह से निजी अस्पताल में इलाज नही हो पा रहा था। राजनगर थाना द्वारा ही रबुआ जोजो को गोली लगने के बाद MGM अस्पताल भेजा गया था एवं अस्पताल में व्यवस्था की कमी से इलाज नही हो रहा था।
समाजसेवी संस्था भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद के अधिकारियों को इसकी सूचना मिलती है तो वो तत्काल MGM अस्पताल पहुंचकर रबुआ जोजो से मुलाकात करते है एवं अस्पताल के चिकित्सकों से मामले की जानकारी लेते है। MGM अस्पताल में न्यूरो सर्जन नही होने की वजह से रबुआ जोजो के शरीर से अभी तक गोली नही निकाला गया है। परिषद के अधिकारियों द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए रबुआ जोजो को तत्काल TMH अस्पताल रेफर कराया जाता है एवं किसी तरह 10 हजार का व्यवस्था कर अस्पताल में जमा करते हुए उनका इलाज शुरू कराया जाता है।
TMH अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा रबुआ जोजो को देखने के बाद को RIMS अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। परिषद द्वारा उपायुक्त अमित कुमार एवं सरायकेला पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा को सूचित कर मदद का गुहार लगाया जाता है। सरायकेला पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल 20 हजार रुपयें का आर्थिक मदद एवं उपायुक्त द्वारा पीड़ित को RIMS अस्पताल ले जाने के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस की व्यवस्था किया जाता है।
TMH अस्पताल के चिकित्सकों ने बोला है कि रबुआ जोजो के शरीर से गोली निकालने के बाद भी उनके कमर के नीचे का कोई अंग काम नही करेगा एवं उनका बड़े अस्पताल में इलाज कराने का सुझाव दिया जाता है। परिषद द्वारा जमशेदपुर के उपायुक्त अमित कुमार, सरायकेला पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद एवं राजनगर थाना के सहायक उप निरीक्षक मिंटू सिंह का रबुआ जोजो की मदद करने हेतु आभार व्यक्त किया गया है।
रबुआ जोजो का जीवन बचाने हेतु परिषद के दर्श चौधरी, अफरोज मल्लिक, राजा धार, रूपेश कुमार ने योगदान दिया। परिषद ने आम आदमी पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार एवं उनके साथियों का भी आभार व्यक्त किया है। सभी के सहयोग से रबुआ जोजो को RIMS अस्पताल के लिए 10 जून को भेज गया।

