
जमशेदपुर।


डिमना रोड में रविवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। शंकोसाई स्थित रोड नंबर पांच निवासी नारायण पाल (24) सब्जी लाने के लिए साइकिल से मानगो बाजार गया था। वहां से लौटते समय तेज रफ्तार से आती हुई एक कार ने उसे धक्का मार दिया। धक्का इतना तेज था कि नारायण फुटबाल की तरह घूमते हुए काफी दूर जाकर गिरा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार चालक का पीछा भी किया लेकिन वह फरार हो गया। घायल नारायण को स्थानीय लोगों को तत्काल उठाकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।1 मृतक तीन माह पूर्व ही टाटा स्टील में ठेकेदार के अंडर में काम करता था। उसके तीन भाई और एक बहन है। भाई ने बताया कि वह पढ़ने में बहुत तेज था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह शाम में सब्जी लाने के लिए गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह सहित अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे और दुख जताया। परिजनों ने कहा कि जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। इसके लिए लड़की पक्ष के लोग आए हुए थे। मृतक के साथ उसका दोस्त सुखेंद्र भी था। दोनों अलग-अलग साइकिल से घर लौट रहा था। मृतक के पिता का सिमुलडांगा में गैरेज है। कार से एक वृद्धा को भी जख्म आया है

