
जमशेदपुर।

टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नबंर -1 में शुक्रवार को चलती ट्रेन में एक यात्री चढ़ने की कोशिश की तो उसका पैर फिसल जाने से यात्री घायल हो गया।इस घटना मे यात्री की पैर और पीठ में गंभीर चोटें लगी। घायल यात्री को इलाज के लिए आरपीएफ और रेल कर्मियों की मदद से टाटानगर रेल अस्पताल ले जाया गया।
दरअसल शुक्रवार को दोपहर 1:45 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन के टाटा- चक्रधरपुर ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आते ही सैकड़ों यात्री ट्रेन में सीट के लिए दौड़ने लगे। इस दौरान राजखरसावां निवासी सुकर मुंडा भी ट्रेन में चढ़ने के क्रम में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में आ गया। दुसरे यात्रियो के शोरगुल के बाद ट्रेन मे बैठे यात्रियो ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। जिससे सुकर मुंडा की जान बच गयी.
बताया जाता है कि घायल यात्री सुकर मुंडा एचसीएल का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उसने बताया कि वह आसनसोल से टाटानगर आया था। यहां से वह टाटा- चक्रधरपुर ट्रेन से वापस राजखरसावां अपने घर वापस जा रहा था।सुकर मुंडा के पैर में पहले से चोट था।.

