
जमशेदपुर।


श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी में चल रहे नवरात्र ज्वारा महोत्सव में छतीसगढ़ से आये सेवा मंडली प्रत्येक दिन संध्या बेला में मंदिर प्रांगण में अपने जश गीत के माध्यम से धूम मचा रही है। बुधवार शाम को भी यही नज़ारा देखने को मिला। लोकगीतों पर दर्शक खुद को झूमने से नहीं रोक सकें। मंदिर कमिटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की जय माँ कालिका सेवा मंडली (घोरदा गाँव, जिला राजनांदगांव) से आये कलाकार अपने भजनों और जश गीत के माध्यम से लोगों के बीच आकर्षण के केंद्र बने हुए है। मुख्य गायक रामनाथ सोनकर अपने टोली के साथ जो गायन शैली और वाद्ययंत्र का कमाल दिखा रहे है वो लोगो को आकर्षित कर रहा है। मुख्य गायक रामनाथ सोनकर को ढोलक पर-श्याम सोनकर,बेंजो पर चुम्मन लाल साहू,कोरस पर हरिराम साहू,झांझ पर भोला राम कन्नौजे,और मंदिरा पर हुकुम चंद्र निषाद सहयोग कर रहे है,एक से बढ़ कर एक जश गीत माता के चरणों मे इनके माध्यम से प्रस्तुत किये जा रहे है जो 25 तारीख तक अपनी सेवा मंदिर कमिटी को देंगे विशर्जन के उपरांत छत्तीसगढ़ के लिए सभी लोग रवाना होंगे।

