
जमशेदपुर।


ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को संघ के संस्थापक अध्यक्ष अप्पू तिवारी की अगुवाई में दक्षिण-पूर्वी रेलवे के ( टाटानगर ) क्षेत्रीय प्रबंधक वी. रामबाबू को ज्ञापन सौंपकर बीते वर्ष कश्मीर के बारामुला में पाकिस्तानी सैनिकों से लोहा के क्रम में देश के रक्षार्थ शहीद हुए जमशेदपुर निवासी बीएसएफ़ जवान किशन दुबे की स्मृति में टाटानगर रेलवे स्टेशन के स्वागत अथवा निकास द्वार का नामकरण शहीद किशन दुबे के नामपर करने की माँग की है । इसके संग ही माँग किया गया है की स्टेशन के मुख्य द्वार के समक्ष हीं शहीद किशन दुबे की मूर्ती स्थापित की जाए जिससे शहर के साथ अन्य प्रदेशों से आने वाले लोग जमशेदपुर की माटी की वीरगाथा से अवगत हो सकें । संघ के मांगपत्र पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने आश्वस्त किया की वे शीघ्र हीं रेलवे के वरीय अधिकारियों तक उक्त माँग को रखते हुए उचित निर्णय लेने का आग्रह करेंगे । मौके पर मीडिया को संबोधित करने के क्रम में संघ के अप्पू तिवारी ने कहा की माँ भारती के वीर सपूत शहीद किशन दुबे की स्मृति में स्मारक बनाने अथवा टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार का नामकरण शहीद किशन दुबे के नाम पर करने संबंधित ज्ञापन रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय को सौंपते हुए अविलंब विभागीय कार्यवाई हेतु आग्रह किया गया है जो संतोषजनक कार्यवाई होने तक हमारा अभियान जारी रहेगा । उन्होंने बताया की शहीद के पुण्यतिथि के एक वर्ष होने को है । ऐसे में ब्राह्मण युवा शक्ति संघ उनकी शहादत को नमन करते हुए उन्हें सर्वोच्च सम्मान देने की दिशा में लगातार प्रयत्नशील हैं । इस दौराम ज्ञापन सौंपने वाले शिष्टमंडल में मुख्यतः अप्पू तिवारी , अभिषेक ओझा , अरुण शुक्ला , सत्यम प्रकाश पाण्डेय ,अभिषेक शुक्ला, अंकित आनंद, रंजीत पाण्डेय , प्रमोद मिश्रा , लालू दुबे ,राजू कुमार पाण्डेय ,नित्यानंद उपाध्याय , विजय दुबे , सत्यप्रकाश तिवारी ,धीरज पाण्डेय ,अमित नाथ तिवारी , अमन , अंकित पाण्डेय , अभिलाष , विजय पाण्डेय , सन्नी झा उपस्थित रहें ।

