
जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत अवस्थित जेपी सेतु बस पड़ाव पार्किंग बंदोबस्ती हेतु खुली डाक आगामी 10 जुलाई को जेएनएसी सभागार में आयोजित होगी। बीते वर्ष दिसंबर में चार माह की अवधि के लिए विशेष डाक आयोजित कर खुली बोली के आधार पर लगभग 90 लाख वार्षिक की दर से लगभग 30 लाख रुपये में बंदोबस्ती की गयी थी। वर्तमान में अगली डाक संपन्न होने तक अभी हाल उसी एजेंसी को मौजूदा समानुपाती दर पर पार्किंग शुल्क का अधिकार देते हुए अवधि विस्तार दिया गया है। इस बार बंदोबस्ती की न्यूनतम सुरक्षित राशि एक करोड़ के आसपास रखी गयी है, हालाँकि खुली बोली के चलते वास्तविक बंदोबस्ती राशि में बढ़ोत्तरी होने की पूरी उम्मीद है।

