
जमशेदपुर। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष अधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को भुइयांडीह, गोलमुरी, बारीडीह, रघुवर नगर तथा कदमा इलाके में नगर विकास विभाग के मद वाली पूर्ण हो चुकी योजनाओं में से कुछ योजनाओं का रैंडम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मात्रा और गुणवत्ता दोनों की जाँच की गयी। एक दूसरे के इलाके की योजनाओं का आपस में क्रॉस चेक कर रिपोर्ट देने हेतु भी अभियंताओं को निदेश दिया गया।

