
झोला लेकर चलने में शर्म नहीं गर्व होना चाहिए : एडीएम
जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेएनएसी में चल रहे 6 आर कॉन्क्लेव की “रीथिंक” पवेलियन से झोला रैली निकाली गयी। रैली का शुभारम्भ अपर जिला दंडाधिकारी सुबोध कुमार ने झंडी दिखाकर किया। अधिकारी, कर्मचारी, स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं तथा शहर के आम नागरिकों ने हाथों में कपडे के थैले लिए हुए थे। उक्त रैली के माध्यम से सन्देश देने का प्रयास किया गया कि अब हमें खतरनाक प्रदूषण की जननी प्लास्टिक थैलियों की बजाय कपडे के थैले प्रयोग करने होंगे। इस अवसर पर एडीएम श्री सुबोध कुमार तथा विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने इस वर्ष की थीम ” बीट प्लास्टिक पोलुशन” पर अपने विस्तृत विचार रखते हुए युवाओं को थैला लेने की प्रवृत्ति अपनाने का संकल्प दिलाया।
“प्राउड टू बी झोला छाप कस्टमर “
अधिकारीयों ने शहर के नागरिकों से आह्वान किया कि वे थैला लेकर बाजार जाने में शर्म का अनुभव न करते हुए गर्व की अनुभूति करें। क्योंकि अपने साथ झोला रखकर बाजार जाने वाले वे लोग होते हैं जो खुद को हुई असुविधा को त्याग कर भी पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों की चिंता करते हैं।

