
जमशेदपुर।जुस्को के वाटर मैनेजमेंट विभाग द्वारा साकची गंडक रोड दुर्गा बाड़ी के पीछे सीवर लाइन के सफाई कार्य में “सुरछित कार्य प्रणाली” का मौक ड्रिल किया गयाI यह मौक ड्रिल हर छह महीने पर होता है I


मौक ड्रिल के दौरान एक नकली दुर्घटना कर बचाव कार्य किया जाता है, इसमें यह सुनिश्चित किया जाता है, कि कार्य प्रणाली सुचारु रूप से चल रही है या नहीं I इस दौरान घटना कि जानकारी मिलते ही, टाटा स्टील फायर ब्रिगेड , टी ऍम अच् एम्बुलेंस , जुस्को के विभिन्न विभागीय कर्मचारी एवं अधिकारी एक सिमित समय सिमा पर पहुँच कर बचाव कार्य करते हैं तथा पूरी कार्य प्रणाली की समीछा करतें हैं I किसी भी तरह की अनिमियता अगर पायी जाती है तो उसे पूरा किया जाता है ताकि घटना होने के दौरान सुरछित बचाव किया जा सके I जुस्को अपने कर्मचारिओं के सुरछा के प्रति प्रतिबद्ध है , यह सुरछा के दृस्टि में सराहनीय कदम है I

