
जमशेदपुर: आनंद मार्ग प्राइमरी स्कूल गदरा एवं आनंद मार्ग प्राइमरी स्कूल कांड्रा मे बच्चों को 21 जून योग दिवस सफल बनाने के लिए बच्चों एवं अभिभावको को योगासन का अभ्यास करवाया गया योगासन करवाते हुए स्कूल के शिक्षक कार्तिक महतो ने कहा कि योग ,आसन एवं प्राणायाम तीनों अलग अलग चीज है जीवात्मा का परमात्मा के साथ एकाकार होने का नाम ही योग है जिस तरह पानी और चीनी को मिलाने से एकाकार हो जाता है यानि मिलने के बाद चीनी और पानी का अलग अस्तित्व नहीं रहता उसी तरह अध्यात्मिक साधना के माध्यम से जब साधक परमात्मा के साथ मिलकर एक हो जाता है तो उस समय मैं तथा परमात्मा का बोध का अस्तित्व नहीं रहता आनंदमार्ग के योग साधना में जीवात्मा को परमात्मा के साथ मिलाने की जो अध्यात्मिक साधना की प्रक्रिया है वही है योग . आसन करने से शरीर और मन स्वस्थ रहता है यह ग्रंथि दोष को दूर करता है आसन करने से मन अप्रिय चिंता से दूर हो जाता है या शुभ और उच्च कोटि के साधना में काफी मददगार साबित होता है नियमित आसन करने से शरीर में लचीलापन होता है योग करने से शरीर और मन का संतुलन बना रहता है प्रणायाम एक श्वास की प्रक्रिया है जो श्वास नियंत्रण के साथ ईश्वर भाव आरोपित करता है |



